Add To collaction

लेखनी आधे अधूरे मिसरे -प्रसिद्ध पंक्तियाँ काब्य प्रतियोगिता-09-Jul-2023 "कलम" आज उसकी जय बोल


                शीर्षक:- #कलम# आज उसकी जय बोल
-             _*********************************
कलम आज उसकी जय बोल।
इससे सबकी रसना में अमृत घोल।।
कलम हमारी जन चेतना की सबसे  बड़ी ताकत होती है।
कलम ही  हमारे देश व राष्ट्र की सभ्यता की रक्षक होती है।।
कलम ही हमारे समाज  की सच्चाई  को वयां  करती है।।
कलम ही हमारे राष्ट्र की प्राचीन धरोहर की रक्षा करती है
जिसने भी जगत में  कलम की आवाज को दबाया है ।
उसने ही फलस्वरूप इस जगत में अपमान ही पाया है।।
कलम की ताकत के आगे सत्ता तक झुक जाया करती है।
कलम अगर सच वहां करे तो सत्ता बदल जाया करती है।।
कलम की ताकत के आगे राजा भी नतमस्तक होजाता है।
कलम के बल पर ही आज हमारा लोकतंत्र  बच जाता है।।
इसीलिए आज  जगत में कलम की जय जयकार होती है।
कलम की ताकत से ही हमारे इतिहास  की रचना होती है।।

आधे अधूरे मिसरे/प्रसिद्ध पंक्तियाँ। 
नरेश शर्मा " पचौरी "





   19
2 Comments

सुन्दर सृजन

Reply

👏👌👍🏼

Reply